प्रदेश रूचि

आईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चाराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर विशेष:- एक वर्ष, अनेक उपलब्धियां..कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व में बदला बालोद का प्रशासनिक परिदृश्यछत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का आदेश: दल्ली राजहरा जामा मस्जिद मुतवल्ली चुनाव के लिए तीन सदस्य नियुक्तमहिला आरक्षण पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, बोली- भ्रम फैला रही केंद्र सरकार

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का आदेश: दल्ली राजहरा जामा मस्जिद मुतवल्ली चुनाव के लिए तीन सदस्य नियुक्त

रायपुर/बालोद। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने जिला बालोद के दल्ली राजहरा स्थित जामा मस्जिद कमेटी के मुतवल्ली चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने के लिए महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। वर्तमान मुतवल्ली का कार्यकाल समाप्त होने के बाद बोर्ड ने चुनाव संबंधी तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए मतदाता सूची तैयार कराने हेतु तीन सदस्यों को अधिकृत किया है।

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज द्वारा जारी आदेश के अनुसार, चुनाव मार्गदर्शिका 2022 के तहत जनाब फिरोज अहमद खान, जनाब मीर रफीक अली और जनाब तैय्यब अली अंसारी, दल्ली राजहरा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन तीनों सदस्यों को मुतवल्ली चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करने, आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण करने तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चुनावी तैयारियां पूर्ण करने का अधिकार दिया गया है।
वक्फ बोर्ड ने आदेश में कहा है कि सभी संबंधित पक्ष नियुक्त सदस्यों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें, ताकि चुनाव प्रक्रिया समयबद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरी हो सके।

स्थानीय स्तर पर इसे जामा मस्जिद कमेटी के बेहतर संचालन और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। समुदाय के लोगों को उम्मीद है कि इस प्रक्रिया से कमेटी का गठन व्यवस्थित ढंग से होगा और मस्जिद प्रबंधन को नई दिशा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!