प्रदेश रूचि

ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चाराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर विशेष:- एक वर्ष, अनेक उपलब्धियां..कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व में बदला बालोद का प्रशासनिक परिदृश्यछत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का आदेश: दल्ली राजहरा जामा मस्जिद मुतवल्ली चुनाव के लिए तीन सदस्य नियुक्त

दुर्ग: पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला, आरोपी ने बहाने से बुलाकर की वारदात, CCTV से खुला राज, पुलिस ने भेजा जेल, बच्ची का उपचार जारी

दुर्ग/उतई। उतई थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। घटना तब शुरू हुई जब बच्ची स्कूल से लौटने के बाद घर के पास खड़ी टैंकर में नहाकर चॉकलेट लेने दुकान गई। उसी समय दुकान में 40 वर्षीय धनेश्वर साहू मौजूद था, जिसने बच्ची को 10 रुपए देकर नमकीन लाने को कहा। इसी बहाने उसने बच्ची को अपने ऊपर वाले कमरे में बुलाया।

जब बच्ची घर नहीं लौटी, तो परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने तलाश शुरू की। दोपहर लगभग 2:30 बजे दो युवकों ने आरोपी के घर से थोड़ी दूरी पर एक जूट की बोरी में बच्ची को घायल अवस्था में पाया। बच्ची का सिर तकिए के कवर से ढका था, और वह दर्द से कराह रही थी।


परिजनों ने तुरंत बच्ची को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, वहीं पुलिस ने जांच शुरू की। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी के घर छापा मारा। आरोपी नशे में धुत्त पाया गया, और उसके घर में बच्ची के खरीदे गए सामान भी मिले। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी पूछताछ की, जिसमें उसने जुर्म कबूल किया।

आरोपी ने बताया कि दुष्कर्म के बाद जब ब्लीडिंग हुई, तो वह घबरा गया और बच्ची को बोरी में भरकर खंडहर में फेंक आया। पुलिस ने पॉक्सो, दुष्कर्म, हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया। बच्ची का इलाज जिला अस्पताल में जारी है, और उसकी हालत अब सामान्य बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!