बैठक के दौरान एसपी ने जिले में दर्ज सभी गुमशुदगी प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा करते हुए विशेष रूप से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण प्राथमिकता में रखा जाए।

एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवश्यकता अनुसार साइबर सेल की तकनीकी सहायता लेकर गुम व्यक्तियों की तलाश में तेजी लाई जाए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशीलता, गंभीरता और तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए नियमित मॉनिटरिंग और फॉलोअप बनाए रखने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन मुस्कान एवं ऑपरेशन तलाश के तहत अधिक से अधिक गुमशुदा व्यक्तियों की जल्द से जल्द बरामदगी सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर, डीएसपी माया शर्मा, रक्षित निरीक्षक रेवती वर्मा सहित जिले के सभी थाना प्रभारी एवं साइबर सेल प्रभारी मौजूद रहे।




















