प्रदेश रूचि

ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चाराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर विशेष:- एक वर्ष, अनेक उपलब्धियां..कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व में बदला बालोद का प्रशासनिक परिदृश्यछत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का आदेश: दल्ली राजहरा जामा मस्जिद मुतवल्ली चुनाव के लिए तीन सदस्य नियुक्त

पेट्रोल ₹10 सस्ता, डीजल पर एक्साइज खत्म—मोदी सरकार का बड़ा फैसला, भाजपा नेताओं ने बताया ऐतिहासिक राहत

बालोद/रायपुर।केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल पर ₹10 प्रति लीटर की कटौती और डीजल को एक्साइज ड्यूटी से पूरी तरह मुक्त करने के फैसले को लेकर भाजपा नेताओं ने इसे ऐतिहासिक और जनहितकारी निर्णय बताया है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने ईंधन पर उत्पाद शुल्क में बड़ी कटौती कर आम जनता को सीधी राहत दी है। पेट्रोल पर एक्साइज घटाकर मात्र ₹3 प्रति लीटर कर दिया गया है, जबकि डीजल पर इसे पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक संकट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह फैसला यह सुनिश्चित करता है कि देश की 140 करोड़ जनता पर अतिरिक्त बोझ न पड़े।
छत्तीसगढ़ लघु वनोपज संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा ने कहा कि यह निर्णय किसानों, मजदूरों और मध्यमवर्ग के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। इससे परिवहन लागत घटेगी और महंगाई पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि केंद्र सरकार ने जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह बड़ा कदम उठाया है, जिससे हर वर्ग को सीधा लाभ मिलेगा।
पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू ने कहा कि यह फैसला आम जनता के जीवन को आसान बनाने वाला है और इससे बाजार में कीमतों पर भी नियंत्रण आएगा।
भाजपा के प्रदेश स्थायी आमंत्रित सदस्य कृष्णकांत पवार ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती से विपक्ष के भ्रामक दावों की पोल खुल गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार ने संकट के समय भी जनता के हितों को प्राथमिकता दी है।
मुख्यमंत्री ने भी किया स्वागत
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह 140 करोड़ देशवासियों को राहत देने वाला ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह फैसला उनकी संवेदनशीलता और दूरदर्शिता का प्रतीक है।

वैश्विक संकट के दौर में ईंधन कीमतों पर यह बड़ी राहत आम जनता के लिए राहतभरी खबर बनकर आई है। भाजपा नेताओं ने इसे जनहित में लिया गया मजबूत और दूरदर्शी फैसला बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!