प्रदेश रूचि

बालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चाराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर विशेष:- एक वर्ष, अनेक उपलब्धियां..कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व में बदला बालोद का प्रशासनिक परिदृश्य

तालाब सफाई विवाद में सरपंच पति पर शराब की बोतल से हमला, नशे में धुत दो नाबालिगों पर केस

बालोद। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ओरमा में सरपंच पति परस साहू पर देशी शराब की बोतल से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी का माहौल देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत ओरमा के आश्रित ग्राम मेढ़की स्थित तालाब पार में पंचायत प्रस्ताव के तहत फेंसिंग तार लगाने से पहले साफ-सफाई का कार्य मजदूरों से कराया जा रहा था। इसी दौरान गांव के दो नाबालिग युवक, जो कथित तौर पर शराब के नशे में थे, सफाई कार्य का विरोध करते हुए भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे।

विवाद के दौरान आरोपियों ने तालाब पार स्थित मुक्तिधाम के पास रखी शराब की बोतल से परस साहू के सिर के पीछे वार कर दिया, जिससे उन्हें चोट आई। घटना के समय मजदूर होरीलाल साहू, नोहर साहू, जगदीश साहू, खेमूराम पटेल, नंदकुमार साहू, तेजराम साहू, वेदराम साहू, ईश्वर साहू, देवीलाल साहू सहित अन्य लोग मौके पर मौजूद थे। हमले के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल परस साहू को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
प्रार्थी परस साहू ने दोनों नाबालिग युवकों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2) एवं 3,5 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं सरपंच मंजूलता साहू ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि सरकारी कार्य को बाधित करते हुए उनके पति पर जानलेवा हमला किया गया है। उन्होंने गांव में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई और कड़े कानून लागू करने की मांग भी उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!