कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद फीता काटकर नई पानी टंकी का लोकार्पण किया गया। इस टंकी के निर्माण से वार्ड के निवासियों को अब नियमित और स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहे वार्डवासियों के लिए यह परियोजना बड़ी राहत लेकर आई है।

अपने संबोधन में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने बताया कि जल आवर्धन योजना के माध्यम से पेयजल व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है, ताकि नागरिकों को बेहतर और स्थायी सुविधा मिल सके।
वार्डवासियों ने इस पहल के लिए नगर पालिका का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों पुरानी मांग पूरी होने से अब उनकी दैनिक जरूरतें आसानी से पूरी हो सकेंगी और जीवन स्तर में सुधार आएगा।

इस मौके पर प्रमुख रूप से मोहन जैन, लक्ष्मीचंद नुनीवाल, रमन टुवानी, राजू भाई पटेल, प्रीतम यादव, गोकुल ठाकुर, गिरजेश गुप्ता, बंटी शर्मा, श्यामा यादव, सुनीता मनहर, गोमती रात्रे, पुष्पा साहू, आशा पटेल, संतोष कौशिक, अजय बाफना, कमल बजाज, ईश्वर साहू सहित अन्य वार्डवासी उपस्थित रहे।
नगर विकास की दिशा में यह लोकार्पण एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे वार्ड 15 के निवासियों को स्थायी जल सुविधा मिलने के साथ ही क्षेत्र के समग्र विकास को भी नई गति मिलेगी।




















