प्रदेश रूचि

बालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चाराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर विशेष:- एक वर्ष, अनेक उपलब्धियां..कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व में बदला बालोद का प्रशासनिक परिदृश्य

बालोद ब्रेकिंग: छट्ठी कार्यक्रम से लौट रही महिलाओं से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, 20 घायल

बालोद। जिले के मंगचुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत भंवरमरा के पास रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। छट्ठी कार्यक्रम से लौट रहे ग्रामीणों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चालक, दो मासूम बच्चों सहित करीब 20 लोग घायल हो गए हैं।


जानकारी के अनुसार सभी ग्रामीण मानपुर-मोहला जिले के खड़बत्तर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं, जो डौंडीलोहारा ब्लॉक के पद्देटोला गांव में आयोजित छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के बाद देर रात वापस लौटते समय भंवरमरा के पास वाहन का संतुलन बिगड़ गया और पिकअप सड़क किनारे पलट गई।


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडीलोहारा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को हायर सेंटर राजनांदगांव रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरी महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मंगचुवा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!