
जनप्रतिनिधियों के अनुरोध पर भाजपा जिला महामंत्री सौरभ लुनिया की पहल से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की स्वेच्छानुदान निधि से 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत कराई गई। यह राशि पीड़ित कर्मचारी को प्रदान कर राहत पहुंचाई गई।
इस सहयोग के लिए नगर पालिका अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत सभी पार्षदों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और जिला महामंत्री सौरभ लुनिया के प्रति आभार जताया है। नगर पालिका परिवार ने नागेन्द्र तिवारी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए इसे सामाजिक संवेदनशीलता और मानवीय सहयोग का सराहनीय उदाहरण बताया है।




















