प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

वैभव साहू के प्रयास से लाटाबोड में कैंसर जांच शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों को मिला स्वास्थ्य लाभ

बालोद/लाटाबोड। ग्रामीण क्षेत्रों में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आम लोगों को समय पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्राम लाटाबोड में कैंसर जागरूकता एवं निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन माटी युवा कल्याण संगठन एवं उम्मीद हेल्थकेयर बालोद के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण और निशुल्क दवाइयों का लाभ लिया।
मेडिकल कैंप में लगभग 200 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया तथा जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।


इस अवसर पर माटी युवा कल्याण संगठन के प्रमुख वैभव साहू ने कहा कि कैंसर जैसी बीमारी का इलाज अक्सर महंगा होने के कारण सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार समय पर उपचार नहीं करा पाते। कई बार इलाज के खर्च के डर से लोग बीमारी की जानकारी भी छिपा लेते हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो जाती है। उन्होंने बताया कि ऐसे मेडिकल कैंपों के माध्यम से मरीजों को समय पर जांच और सही उपचार की दिशा मिल सकती है, जिससे कम खर्च में बेहतर इलाज संभव हो सके और ग्रामीणों में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़े।


कैंप के सफल संचालन में उम्मीद हॉस्पिटल के डॉ. प्रदीप साहू, डॉ. सूर्या एवं डॉ. अजय साहू का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। इसमें जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के जिलाध्यक्ष एवं रेडक्रॉस सोसाइटी चेयरमैन तोमन साहू, जिला पंचायत सदस्य पूजा वैभव साहू, विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा, राज्यपाल सम्मानित शिक्षक खेमंत साहू, एनयूका सर्वा, मितानिन ट्रेनर सुशीला साहू सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कार्यक्रम को सफल बनाने में सरपंच तेजप्रकाश मंडावी, उपसरपंच फलेश्वरी साहू, पंचगण एवं ग्राम लाटाबोड के नागरिकों का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन की प्रतिबद्धता जताई, जिससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!