प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

डीजीसीए की स्वीकृति से बिलासपुर एयरपोर्ट बनेगा ऑल वेदर, छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी रफ्तार

रायपुर। भारत सरकार के नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने बिलासपुर एयरपोर्ट को 3C-VFR से अपग्रेड कर 3C-ऑल वेदर ऑपरेशन (IFR) श्रेणी में शामिल करने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले को राज्य के विकास की दिशा में बड़ा और दूरगामी कदम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि इस स्वीकृति के बाद बिलासपुर एयरपोर्ट पर अब हर मौसम में विमान संचालन संभव हो सकेगा। इससे क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी और यात्रियों को अधिक सुरक्षित व सुविधाजनक सेवाएँ मिलेंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑल वेदर ऑपरेशन की सुविधा मिलने से बिलासपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में व्यापार, उद्योग और पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी। इससे औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
मुख्यमंत्री ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू के प्रति आभार जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से छत्तीसगढ़ में आधुनिक बुनियादी ढाँचे का तेजी से विस्तार हो रहा है। इससे प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह उपलब्धि न केवल बिलासपुर एयरपोर्ट बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक विकास की नई दिशा देगी और राज्य को राष्ट्रीय विमानन मानचित्र पर और मजबूत बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!