प्रदेश रूचि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बस्तर दौरे पर, जगदलपुर पहुंचकर बस्तर पण्डुम का करेंगी शुभारंभ

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर पहुंचीं। वे यहां ऐतिहासिक लालबाग मैदान में आयोजित तीन दिवसीय संभाग स्तरीय बस्तर पण्डुम कार्यक्रम की शुरुआत करेंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन और स्थानीय स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं।
जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और वन मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद रहे।


राष्ट्रपति के आगमन के दौरान जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही। सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव और महापौर संजय पांडे ने एयरपोर्ट पहुंचकर उनका स्वागत किया।


कार्यक्रम के मद्देनजर प्रशासनिक अमला भी सक्रिय नजर आया। संभाग आयुक्त डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी, कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित अन्य अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की निगरानी की।
तीन दिवसीय बस्तर पण्डुम में बस्तर की जनजातीय संस्कृति, परंपरागत कला, लोकनृत्य और स्थानीय विरासत से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन के माध्यम से बस्तर की सांस्कृतिक पहचान को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने की तैयारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!