
भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने बजट को जन-आकांक्षाओं की पूर्ति करने वाला बताते हुए कहा कि यह सार्वजनिक निवेश, सुदृढ़ वित्तीय प्रबंधन, कृषि-ग्रामीण सशक्तिकरण, उद्योग विस्तार और रोजगार सृजन को नई गति देगा।
मेडिकल कॉरपोरेशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक महस्के ने इसे विकसित भारत की आधारशिला करार देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ नेतृत्व में भारत लगभग 7 प्रतिशत की विकास दर से आगे बढ़ रहा है। नदियों के जलमार्गों के उपयोग से परिवहन लागत घटेगी और महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष (वनोपज संघ) यज्ञदत्त शर्मा ने कहा कि यह बजट सबका साथ, सबका विकास की भावना को साकार करता है और उन वर्गों तक विकास पहुँचाता है जिन्हें अब तक हाशिये पर रखा गया।

जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख ने प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे अवसरों का बजट तथा युवा शक्ति बजट कहा और ऑरेंज इकोनॉमी, पर्यटन, खेलो इंडिया और स्किल डेवलपमेंट से युवाओं के लिए नए द्वार खुलने की बात कही।

जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, जिला उपाध्यक्ष भुवनेश्वरी ठाकुर और महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. मोना टुवानी ने कहा कि महिलाओं के स्व-सहायता समूहों का सशक्तिकरण, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, डेयरी और कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने जैसे प्रावधान समाज के व्यापक सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर हैं। यह बजट स्किल, स्केल और सस्टेनेबिलिटी को मजबूत करता है।

पूर्व विधायक पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू और प्रीतम साहू ने बजट को आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत की ओर बढ़ता ठोस कदम बताया। वही महत्वपूर्ण खनिजों पर सीमा शुल्क समाप्त किए जाने से ईवी और इलेक्ट्रॉनिक्स के सस्ते होने की संभावना जताई तथा राज्यों को 1.5 लाख करोड़ रुपये का ब्याज-मुक्त ऋण दूरगामी बताया।

राकेश यादव ने मध्यम वर्ग के लिए बजट को राहतभरा बताते हुए कहा कि 12 लाख रुपये तक की आय पर कर-छूट, वेतनभोगियों के लिए 75 हजार रुपये की मानक कटौती और वरिष्ठ नागरिकों को 1 लाख रुपये तक की कर-छूट स्वागतयोग्य निर्णय हैं।
प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि खनिज-सम्पन्न और जनजातीय बहुल छत्तीसगढ़ के लिए कनेक्टिविटी,जनजातीय कल्याण और औद्योगिक विकास पर केंद्र का विशेष फोकस नई संभावनाओं को जन्म देगा।

जिला महामंत्री द्वय राकेश छोटू यादव और सौरभ लुनिया ने माइनिंग कॉरिडोर, गर्ल्स हॉस्टल योजना और दैनिक उपयोग की वस्तुओं को सस्ता करने के निर्णयों को रोजगार व शिक्षा के लिए क्रांतिकारी बताया।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णकांत पवार तथा पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू ने इसे मध्यम और श्रमिक वर्ग के उत्थान का ऐतिहासिक दस्तावेज़ बताया।
जिला प्रवक्ता जितेंद्र साहू और युवा मोर्चा अध्यक्ष गुलशन साहू ने मेडिकल वैल्यू टूरिज़्म को बढ़ावा देने की योजना को स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए गेम-चेंजर बताया।
अमित चोपड़ा और जयलाल मालेकर ने इंफ्रास्ट्रक्चर, हाई-स्पीड रेल, सनराइज सेक्टर और क्रिटिकल मिनरल्स पर फोकस को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बताया।

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश मंत्री स्वाधीन जैन एवं ताराचंद सांखला ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट मध्यम वर्ग, व्यापारियों और MSME सेक्टर के लिए नई ऊर्जा देने वाला दूरदर्शी रोडमैप है। बजट में आयकर राहत, व्यापार सुगमता और उद्योग प्रोत्साहन जैसे प्रावधानों से बाजार में मांग बढ़ेगी, निवेश को गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने इसे आत्मनिर्भर और मजबूत भारत की दिशा में अहम कदम बताया।

इसके अतिरिक्त भाजपा महिला नेत्री कुसुम शर्मा, जिला पंचायत सदस्य प्रभा नायक, जनपद अध्यक्ष बालोद सरस्वती टेमरिया, जनपद सदस्य धारा पंकज चौधरी सहित अनेक नेताओं ने बजट को समावेशी, संतुलित और भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में स्थापित करने वाला बताया।
कुल मिलाकर, केंद्रीय बजट 2026-27 को भाजपा नेताओं ने केवल आंकड़ों का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि विकसित भारत के सपने को साकार करने वाला ऐतिहासिक रोडमैप करार दिया है।




















