प्रदेश रूचि

लौहनगरी दल्ली राजहरा में अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

दल्ली राजहरा।लौहनगरी दल्ली राजहरा की धरती उस समय उत्साह और उल्लास से सराबोर हो उठी, जब छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा अपने प्रथम नगर आगमन पर यहाँ पहुँचे। उनके स्वागत में नगरवासियों और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी और जोश के साथ अभिनंदन किया।

नगर सीमा में प्रवेश करते ही अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा का स्वागत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सक्रिय युवा नेता स्वाधीन जैन द्वारा उनके शोरूम गुरुदेव टीवीएस में किया गया। जैसे ही उनका काफिला पहुँचा, बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान आतिशबाजी और पटाखों की गूंज से पूरा क्षेत्र उत्सव स्थल में तब्दील हो गया।


छत्तीसगढ़ की पारंपरिक परंपरा के अनुसार अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गगनदीप सिंह का नारियल और श्रीफल भेंट कर आत्मीय सम्मान किया गया। स्वागत समारोह के दौरान नगर के प्रबुद्ध नागरिक, व्यापारी वर्ग, सामाजिक कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा ने उपस्थित जनसमूह का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि अल्पसंख्यक समाज के कल्याण, विकास और अधिकारों की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना आयोग की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर भाजपा और अल्पसंख्यक मोर्चा के कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे— लाल निवेंद्र टेकाम (नगर पंचायत अध्यक्ष, डोड़ीलोहारा), गगनदीप सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा), राजेश दसौडे (वरिष्ठ भाजपा नेता), स्वाधीन जैन (प्रदेश कार्य समिति सदस्य, अल्पसंख्यक मोर्चा), जयदीप गुप्ता (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य), अकबर तिगाला (प्रदेश मंत्री, अल्पसंख्यक मोर्चा), समीर खान (जिला अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा), कैलाश छाजेड़ (अध्यक्ष, अनाज किराना व्यापारी संघ), वरिष्ठ व्यापारी झुमरमल जी छाजेड़, अशोक लोहिया (कोषाध्यक्ष, राजहरा परिवहन संघ), विशाल मोटवानी (पार्षद), वीरेंद्र साहू (पार्षद), रमेश जैन (पूर्व कोषाध्यक्ष), आशीष लालवानी (मीडिया प्रभारी), सुजीत झा (वरिष्ठ भाजपा नेता), कासिम कुरैशी (पूर्व जिला अध्यक्ष), हितेश कुमार डोंगरे (पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा), अरुण ताम्रकार (वरिष्ठ भाजपा नेता), पत्रकार संतोष कोशी, कमल शर्मा, दमन सिंह (जिला महामंत्री, मोर्चा), गोविंदा शर्मा, मनन गुप्ता, अंकित टाटिया, मोंटी छतवाल, पुनीत कुमार पब्जी, संजय शाहनी, शर्मा जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित थे।

अमरजीत छाबड़ा के इस प्रथम प्रवास ने न केवल कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया, बल्कि क्षेत्र में अल्पसंख्यक समाज के हितों को लेकर सकारात्मक संदेश भी दिया। कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहयोग से ही सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!