
जम्बूरी के सफल संचालन में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फागुंदाह में पदस्थ व्याख्याता एवं प्री ALT स्काउट मास्टर जितेंद्र शर्मा को राज्य स्तर पर उत्कृष्ट सेवा सम्मान प्रदान किया गया। उन्हें छत्तीसगढ़ की ओर से राष्ट्रीय मंच संचालन, BSG की राष्ट्रीय ई-मैगजीन व पत्रिका निर्माण, मीडिया समन्वय, नेशनल हेडक्वार्टर के अधिकारियों के अतिथि सत्कार, आवास व अन्य व्यवस्थाओं जैसे महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए थे, जिन्हें उन्होंने पूरी दक्षता और प्रतिबद्धता से संपादित किया।

इन सेवाओं के लिए भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य मुख्यालय की ओर से जम्बूरी मोमेंटो, ट्रैक सूट, पेन और डायरी भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा, राज्य सचिव जितेंद्र साहू, राज्य आयुक्त अशोक देशमुख, संयुक्त सचिव वीना यादव, राज्य संगठन आयुक्त अमित कुमार क्षत्रिय, जिला मुख्य आयुक्त राकेश यादव, जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसी जम्बूरी में रोवर लीडर विवेक धुर्वे को भी राज्य स्तर, बालोद ब्लॉक प्रभारी एवं जम्बूरी मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई, जिसे उन्होंने कुशल नेतृत्व और निष्ठा के साथ निभाया। जम्बूरी में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले रोवर-रेंजर्स एवं लीडर्स को मोमेंटो और ट्रैक सूट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस राष्ट्रीय आयोजन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से
रोवर वर्ग – हिमांशु, खिलेंद्र, चमन, दीपांशु, लुकेश
रेंजर वर्ग – लुपिका, निशा, सीमा, हेमलता
ने सक्रिय सहभागिता निभाई। रेंजर प्रभारी ललिता सोरी का मार्गदर्शन भी सराहनीय रहा।
जम्बूरी के समापन के बाद बालोद लौटने पर सम्मानित शिक्षक एवं रोवर-रेंजर्स का विद्यालयों में भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय प्राचार्यों, शाला प्रबंधन समितियों, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने अभिनंदन कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
राष्ट्रीय प्रमाण-पत्र, मोमेंटो और ट्रैक सूट प्राप्त कर बालोद जिले के शिक्षक, रोवर-रेंजर्स और लीडर्स ने छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय पहचान दिलाई, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।




















