इस अवसर पर जानकारी दी गई कि इससे पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष पद पर चंद्रेश हिरवानी तथा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर अनिल यादव कार्यरत थे। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा की गई हैं।
कार्यक्रम में शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद्मनी नन्नू साहू का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक संगीता सिन्हा ने नवनियुक्त अध्यक्षों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की बात को गंभीरता से सुनना, उनका सम्मान करना और उनके सुझावों को अमल में लाना ही संगठन की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि नया नेतृत्व कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देगा।
जिलाध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने अपने उद्बोधन में अपने आठ वर्षों के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि बालोद का कांग्रेस परिवार कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और सरल स्वभाव का है, जो पार्टी के कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता लगातार मेहनत कर रहे हैं।
नवनियुक्त अध्यक्ष नरेन्द्र सिन्हा एवं अंचल प्रकाश साहू ने शीर्ष नेतृत्व सहित समस्त कांग्रेसजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी वरिष्ठों और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन विकास चोपड़ा ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित कांग्रेसजन
पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव, कृष्णा दुबे, रामजी भाई पटेल, धीरज उपाध्याय, रोहित सागर, प्रेमलाल ग्वालवंशी, सतीश यादव, गोपी हिरवानी, हेमंत यादव, धर्मेन्द्र रामटेके, जनार्दन निषाद, प्रशांत बोकडे, विनोद बंटी शर्मा, रामू मांडवी, विवेक पाण्डेय, कमल निषाद, दाउद खान, अश्वनी गौतम, सुमीत शर्मा, अवधेश सिंह, खेम राजपुरिया, अनिल चैनानी, रुपेश यादव, चंद्रहास यादव, गजेंद्र ठाकुर, पीलू राम साहू, भूषण लाल श्रीवास्तव, मुरारी लाल सुखटेल, भागवंती देवी चंद्राकर, रीता सोनी, किरण साहू, उमा पटेल, कुंती गोरे, लता कोर्राम, आकाश साहू, साजन पटेल, मृत्युंजय सिन्हा, विक्की तिगला, अनिश खान, शादाब खान, तेमन साहू, दिनेश्वर साहू, योगेश साहू, बसंत साहू, श्यामाबाई मार्कंडेय, देवकुंवर कोसमा, पूर्णिमा आमले, दुष्यंत साहू, मोहनीश पारकर, निर्मला बंजारे, रश्मि दुबे, भगवती सोनकर, योगेश्वरी साहू सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित कांग्रेसजनों ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।समारोह बालोद जिले में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती और सक्रियता देने वाला साबित हुआ।




















