प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बालोद में सोशल मीडिया पोस्ट पर सियासी टकराव, भाजपा ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

बालोद।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख के विरुद्ध की गई कथित अमर्यादित, अशोभनीय और आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर बालोद की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद ने कड़ा रुख अपनाते हुए कांग्रेस और उसकी युवा इकाई पर तीखा हमला बोला है।

भाजपा जिला इकाई ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि उक्त पोस्ट कांग्रेस की हताश और दिशाहीन राजनीति को उजागर करती है। पार्टी का आरोप है कि राजनीतिक जनाधार कमजोर होने के बाद कांग्रेस के कुछ तथाकथित युवा नेता सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए स्तरहीन भाषा और चरित्रहनन जैसी घृणित राजनीति पर उतर आए हैं।

भाजपा का आरोप: राजनीतिक हताशा में मानसिक संतुलन खो रही कांग्रेस
भाजपा नेताओं ने कहा कि सोशल मीडिया पर की गई यह टिप्पणी न केवल भाजपा जिलाध्यक्ष की छवि को धूमिल करने का प्रयास है, बल्कि यह पूरे समाज की राजनीतिक संस्कृति को भी प्रदूषित करने वाला कृत्य है। पार्टी ने दावा किया कि चेमन देशमुख एक जनप्रिय, कर्मठ और बेदाग छवि वाले नेता हैं, जिनकी बढ़ती लोकप्रियता और संगठनात्मक मजबूती से कांग्रेस के नेता घबराए हुए हैं।

चेतावनी: नहीं रुकी बयानबाज़ी तो होगी कानूनी कार्रवाई
प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि संबंधित व्यक्ति द्वारा भाजपा या उसके किसी नेता के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित पोस्ट अथवा बयानबाज़ी बंद नहीं की गई, तो पार्टी कानूनी कार्रवाई करने से भी पीछे नहीं हटेगी। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की स्वयं की होगी।

भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रहित की राजनीति में विश्वास रखते हैं, लेकिन अपमान और असत्य के विरुद्ध चुप रहना उनकी फितरत नहीं है। भाजपा हर मोर्चे पर जवाब देना जानती है।

भाजपा नेताओं ने की कड़ी भर्त्सना

इस पूरे मामले की भाजपा जिला बालोद के यशवंत जैन, यज्ञदत्त शर्मा, प्रीतम साहू, वीरेन्द्र साहू, पवन साहू, राकेश यादव, कृष्णकांत पंवार, अभिषेक शुक्ला, सौरभ लुनिया, हरीश कटझरे, जितेंद्र साहू, ठाकुर राम चंद्राकर, टिनेश्वर बघेल, पवन सोनबरसा, भुनेश्वरी ठाकुर, कौशल साहू, कांति सोनेश्वरी, सुरेन्द्र देशमुख, सोमेश सोरी, निशा योगी, प्रेम साहू, चंद्रलता साहू, पूजा यादव, मनीष झा, विनोद जैन, अमित चोपड़ा, अरुण साहू, धर्मेंद्र साहू, खेमलाल देवांगन, आनंद शर्मा सहित अनेक भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कड़े शब्दों में निंदा की है।

सियासी माहौल गरम

सोशल मीडिया से शुरू हुआ यह विवाद अब राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गया है। भाजपा के आक्रामक तेवरों और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी के बाद जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब देखना होगा कि कांग्रेस इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है और यह विवाद आगे किस दिशा में बढ़ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!