प्रदेश रूचि

नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बालोद–डौंडीलोहारा में जश्न, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

 

बालोद।भारतीय जनता पार्टी के नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बालोद जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्सव और उल्लास के साथ खुशी जताई। बालोद शहर मंडल और डौंडीलोहारा मंडल में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां आतिशबाजी, मिठाई वितरण, नारेबाजी और रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।
बालोद शहर में अटल चौक पर आयोजित कार्यक्रम में भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अटल चौक “भारतीय जनता पार्टी ज़िंदाबाद”, “नरेन्द्र मोदी ज़िंदाबाद” और “नितिन नवीन ज़िंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। महिला मोर्चा की बहनों ने ढोल की थाप पर नृत्य कर उत्सव को और रंगीन बना दिया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने कहा कि नितिन नवीन का नेतृत्व संगठन को मजबूती देगा और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने इसे संगठनात्मक एकता, अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों का सशक्त उदाहरण बताया।
भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि युवा नेतृत्व के रूप में नितिन नवीन पार्टी के आदर्शों को नई ऊँचाई देंगे और कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।
पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में विधानसभा से लेकर निकाय और पंचायत चुनावों तक पार्टी का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा है।
पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने नितिन नवीन को ऊर्जावान और दूरदर्शी नेता बताते हुए कहा कि आने वाला समय युवाओं के नेतृत्व का है।
महामंत्री राकेश छोटू यादव ने इसे पार्टी के लिए नई ऊर्जा का संकेत बताया।
मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा ने कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा और अधिक संगठित होकर कार्य करेगी।


कार्यक्रम के बाद शहर के प्रमुख मार्गों पर रैली निकाली गई और आमजनों को मिठाइयाँ बांटी गईं। इस मौके पर नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, भुनेश्वरी ठाकुर, निशा योगी, लोकेश श्रीवास्तव, कमल पनपालिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री अकबर तिगाला, मंडल महामंत्री नरेंद्र सोनवानी, हितेश्वरी कौशिक, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष समीर खान, पुष्पेंद्र तिवारी, कमलेश गौतम, अभिन्ना यादव, दीपक लोढ़ा, प्रीति देशमुख, सुनीता मनहर, आशा पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


इधर, डौंडीलोहारा में भी भाजपा मंडल द्वारा हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। आतिशबाजी की गई और कार्यकर्ताओं व आमजनों को मिठाइयाँ बांटी गईं। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य देवेंद्र जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य होरीलाल रावटे, मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जयलाल मालेकर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय, महामंत्री सुमेंद्र देशमुख और दुष्यंत गिरी, उपाध्यक्ष संदीप जैन और जसराज शर्मा, कोषाध्यक्ष मोहन निषाद सहित धीरेंद्र टॉक, दिलीप बाफना, धीरज जैन, प्यारे निषाद, सुरेश देवांगन, राजेंद्र आरदे, चंद्रकुमार पटेल, उत्तम मालेकर, अजय बाफना, पार्षद वीर सिंह ठाकुर, रवि जैन, ललित साहू, गिरधारी कोसमा, बबलू रजक, दीनू यादव, संदीप भंसाली, पिंटू मालेकर, मीडिया प्रभारी प्रीतम साहू और अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने विश्वास जताया कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से और मजबूत होगी तथा देश और प्रदेश में नए आयाम स्थापित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!