Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

बालोद | नगर विकास पर नपाध्यक्ष का सख्त रुख—गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर

बालोद नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा संतोष चौधरी ने मंगलवार को नगर में चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण कर निर्माण एजेंसियों और अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया—गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा और कार्य तय समय में पूरे किए जाएं।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने दल्ली चौक से रेलवे फाटक तक प्रगतिरत रोड डिवाइडर, नाली और सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया। मौके पर संबंधित ठेकेदारों व अधिकारियों से चर्चा करते हुए उन्होंने निर्माण सामग्री, तकनीकी मानकों और समय-सीमा की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


इसी क्रम में आगामी गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए नपाध्यक्ष ने स्टेडियम जाने वाले मुख्य मार्ग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मार्ग की साफ-सफाई, सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने और सड़क किनारे अव्यवस्थित रूप से रखे गए व्यवसायिक सामान को व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए, ताकि आयोजन के दौरान नागरिकों और अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि शहर के विकास कार्यों को गति देना और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं ठेकेदार उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!