प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बालोद में बड़ा सड़क हादसा, टाइल्स से भरी ट्रक पलटी लाखों का माल क्षतिग्रस्त, चालक फरार

बालोद। जिले में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। टाइल्स से भरी एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे लाखों रुपये का माल पूरी तरह नष्ट हो गया। यह दुर्घटना बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत जूंगेरा गांव के पास हुई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज रफ्तार में थी। अचानक सड़क पर बैठी एक गाय को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ट्रक पलट गई। हादसे के चलते ट्रक में लदी टाइल्स सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गईं और पूरी तरह चकनाचूर हो गईं।


हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक गुजरात से पश्चिम बंगाल की ओर जा रही थी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।

सूचना के आधार पर बालोद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है। गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!