इस अवसर पर वेंकटेश हॉस्पिटल रायपुर के वरिष्ठ कार्डियक सर्जन डॉ. निशांत सिंह चंदेल ने मिनिमली इनवेसिव कार्डियक सर्जरी विषय पर विस्तार से व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि हृदय शल्य चिकित्सा में प्रयुक्त नई तकनीकें और आधुनिक उपकरण किस तरह मरीजों के लिए कम दर्द, कम जोखिम और तेजी से स्वस्थ होने की संभावनाएं बढ़ा रहे हैं। व्याख्यान के दौरान व्यावहारिक अनुभव और केस-आधारित उदाहरणों ने विषय को और भी उपयोगी बनाया।

कार्यक्रम में वेंकटेश हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. कमल कांत आदिले और डॉ. संदीप चंद्राकर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। आईएमए बालोद के अध्यक्ष डॉ. राहुल अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि जिले में नियमित रूप से सीएमई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि स्थानीय चिकित्सक चिकित्सा क्षेत्र में हो रहे नवाचारों से लगातार अपडेट रहें और मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके।
आईएमए बालोद के सचिव डॉ. शिखर गुप्ता और क्लीनिकल सचिव डॉ. अजय कुमार साहू ने रायपुर से आई वेंकटेश हॉस्पिटल की पूरी मेडिकल टीम के प्रति आभार जताते हुए इस शैक्षणिक पहल की सराहना की।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर चिकित्सकों ने केक काटकर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और सामूहिक गीत गायन के साथ इस ज्ञानवर्धक आयोजन को यादगार बनाया। कार्यक्रम में डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. ए. वी. महेश्वर, डॉ. चेतन महेश्वर, डॉ. प्रीति अग्रवाल, डॉ. प्रदीप साहू, डॉ. रवि शंकर भगत, डॉ. पंकज सोरी, डॉ. कमल कांत हटगिया, डॉ. अमित गौर, डॉ. अश्विनी मुंडवाने, डॉ. ध्रुवे, डॉ. अमित तिवारी, डॉ. जी. आर. रावटे, डॉ. जितेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद रहे। कार्यक्रम का सशक्त और सुचारू संचालन डॉ. आकांक्षा साहू ने किया।




















