प्रदेश रूचि

पिता की पुण्य स्मृति में रोशनी का संकल्प- पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस ने दूसरे चरण में 40 लोगों को रायपुर भेजा नेत्र ऑपरेशन के लिए

कुसुमकसा | माता–पिता की स्मृति में केवल श्रद्धांजलि अर्पित करना ही नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंदों के जीवन में उजाला भरना ही सच्ची मानवता की पहचान है। कुसुमकसा के पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस ने अपने स्वर्गीय पिता जयपाल सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर ऐसा ही अनुकरणीय कार्य कर समाज के सामने एक मिसाल पेश की है।
स्व. जयपाल सिंह की प्रथम पुण्य स्मृति पर आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के साथ-साथ एक विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में करीब 700 लोगों की निःशुल्क नेत्र जांच की गई। जांच के दौरान 250 जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मा प्रदान किया गया, जबकि 168 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हांकित किया गया।
तीन चरणों में हो रहे निःशुल्क ऑपरेशन
संजय बैस द्वारा सभी चिन्हांकित मरीजों का ऑपरेशन पूरी तरह अपने खर्च पर तीन चरणों में कराया जा रहा है।
प्रथम चरण में 60 मरीजों का ऑपरेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न हो चुका है
दूसरे चरण में शुक्रवार को 40 मरीजों को रायपुर स्थित गणेश विनायक आई हॉस्पिटल ले जाया गया।
शेष मरीजों का ऑपरेशन आगामी चरण में कराया जाएगा।


स्टेशन पर ही बीपी-शुगर जांच
ऑपरेशन से पूर्व मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कुसुमकसा रेलवे स्टेशन पर ही महावीर पैथोलॉजी के सौजन्य से सभी मरीजों की बीपी और शुगर की निःशुल्क जांच प्रशिक्षित डॉक्टरों की टीम द्वारा की गई, ताकि ऑपरेशन के दौरान किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय समस्या न हो।

माता ने किया अभिनंदन, जनपद सदस्य ने पहनाया आई-कार्ड
दूसरे दल को रायपुर रवाना करने से पहले संजय बैस की माता  कमला बैस ने सभी मरीजों का अभिनंदन कर उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदा किया। वहीं जनपद सदस्य मंजू बैस ने मरीजों को आई-कार्ड पहनाकर उनकी कुशलता की कामना की


घर जैसा माहौल, पूरी व्यवस्था निःशुल्क
इस आयोजन के केयर टेकर राहुल जैन, विनोद सोनी और पंकज जेठवानी ने बताया कि मरीजों को अस्पताल ले जाने से लेकर ऑपरेशन के बाद सुरक्षित वापस घर पहुंचाने तक चाय-नाश्ता, भोजन, ठहरने और देखभाल की पूरी व्यवस्था निःशुल्क की जा रही है। यह समूची जिम्मेदारी संजय बैस एवं उनके परिवार द्वारा निभाई जा रही है।

गांव और सामाजिक संगठनों का मिला सहयोग
दूसरे दल की विदाई के अवसर पर पूरे कुसुमकसा के व्यापारी, जनप्रतिनिधि तथा राम जानकी सेवा समिति के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष संतोष जैन, उपसरपंच नितिन जैन, महावीर पैथोलॉजी के प्रोप्राइटर अन्वी जैन, देवराज जैन, कमलकांत साहू, मोती कुचेरिया, दिनेश जैन, संजय रस्तोगी, मनीष जेठवानी, किशोर सेन, डॉ. नसीम खान सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
पिता की स्मृति में समाज को रोशनी देने का यह प्रयास न केवल सराहनीय है, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!