
समारोह में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य और जिला स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंदरजीत सिंह खालसा रहे। उनके साथ जितेन्द्र साहू, अशोक देशमुख, अमित कुमार क्षत्रिय, डॉ. पूनम साहू और राकेश यादव उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में इंदरजीत सिंह खालसा ने कहा कि रोवर–रेंजरों और लीडरों ने समर्पण, अनुशासन और टीमवर्क के साथ जिम्मेदारियाँ निभाईं, जिससे जंबूरी एक मिसाल बनकर सामने आई। उन्होंने जिला प्रशासन, मीडिया प्रतिनिधियों और सहयोगी ग्रामीणों के सहयोग के लिए भी आभार जताया।
कार्यक्रम में जिला प्रशासन बालोद के नोडल अधिकारी हिमांशु मिश्रा, विकासखंड सचिव सहित जिला संघ के पदाधिकारी और सदस्यगण मौजूद रहे। सम्मान समारोह ने स्वयंसेवकों के उत्साह को नई ऊर्जा दी और भविष्य के आयोजनों के लिए प्रेरणा का कार्य किया।




















