प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

मकर संक्रांति पर सामाजिक संवेदना की मिसाल, शासकीय स्कूल के बच्चों को मिला स्नेह का उपहार

बालोद | मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बालोद जिले के शासकीय प्राथमिक शाला, गंजपारा में सामाजिक सहयोग और मानवीय संवेदना का प्रेरक उदाहरण देखने को मिला। इस शुभ मौके पर हितेश पटेल एवं उनके परिवार (गुजराती परिवार) द्वारा विद्यालय के 30 विद्यार्थियों को स्कूल बैग, तिल के लड्डू और चॉकलेट वितरित किए गए।

उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर झलकती खुशी कार्यक्रम का सबसे सुंदर दृश्य रही। यह पहल न सिर्फ बच्चों के लिए उत्साहवर्धक साबित हुई, बल्कि समाज में परोपकार और सहयोग की भावना को भी मजबूती देने वाली रही।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानपाठिका भगवती सिन्हा, शिक्षक राकेश भेड़िया एवं एस.एम.सी. अध्यक्ष किरण कौशिक विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने पटेल परिवार की इस सराहनीय पहल की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


प्रधानपाठिका भगवती सिन्हा ने कहा कि, “ऐसे सामाजिक कार्य बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं, साथ ही समाज को भी सकारात्मक दिशा देते हैं।”
वहीं एस.एम.सी. अध्यक्ष किरण कौशिक ने इस प्रयास को विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार एवं उपस्थितजनों ने पटेल परिवार का अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि भविष्य में भी ऐसी जनहितैषी पहलें निरंतर जारी रहेंगी।
मकर संक्रांति के अवसर पर दिया गया यह उपहार बच्चों के लिए केवल सामग्री नहीं, बल्कि स्नेह, प्रोत्साहन और प्रेरणा का प्रतीक बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!