प्रदेश रूचि

एसडीएम गुरूर ने पुरूर की राइस मिल का किया निरीक्षण धान–चावल की उपलब्धता का भौतिक सत्यापन, अवैध खरीदी–बिक्री पर सख्ती

बालोद,।समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना को पारदर्शी और सुचारू बनाए रखने के लिए बालोद जिले में निगरानी तेज कर दी गई है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर राजस्व, खाद्य, सहकारिता और कृषि उपज मंडी विभाग की संयुक्त टीमें लगातार जांच कर रही हैं।

इसी क्रम में एसडीएम गुरूर आर.के. सोनकर ने संबंधित अधिकारियों के साथ पुरूर स्थित खेम ट्रेडर्स राइस मिल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिल में उपलब्ध धान और चावल की मात्रा, अभिलेखों की स्थिति तथा आवश्यक व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन किया गया।

प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि धान की अवैध खरीदी–बिक्री पर सख्त कार्रवाई होगी और खरीदी केंद्रों से धान का समयबद्ध उठाव सुनिश्चित किया जाएगा। नियमित जांच से व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहेगी और किसानों को योजना का पूरा लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!