प्रदेश रूचि

जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव सम्पन्न, सुनील सोनी बने अध्यक्ष,भेष उपाध्यक्ष निर्वाचित

बालोद |  बालोद जिले में जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए निर्धारित निर्वाचन प्रक्रिया के तहत मतदान कराया गया, जिसमें अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
अध्यक्ष पद के लिए हुए रोचक मुकाबले में सुनील सोनी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी छन्नू साहू को 4 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। सुनील सोनी को 121 मत, जबकि छन्नू साहू को 116 मत प्राप्त हुए।
उपाध्यक्ष पद पर भेष साहू निर्वाचित हुए। उन्हें 138 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी पुनीत देशमुख को 113 मत प्राप्त हुए।
सचिव पद के लिए अखिलेश्वर नाथ योगी ने जीत हासिल की। उन्हें 156 मत मिले, जबकि भगवती साहू को 95 मत प्राप्त हुए।
कोषाध्यक्ष पद पर कैलाश सिन्हा निर्वाचित हुए। उन्हें 131 मत मिले, वहीं विजय बारले को 122 मत प्राप्त हुए।
क्रीड़ा सचिव पद के लिए खगेश्वर नंद को 146 मत तथा गंगाधर सोनबरसा को 105 मत प्राप्त हुए।
महिला कार्यकारिणी सदस्य पद पर नर्मदा को 164 मत मिले, जबकि रश्मि को 84 मत प्राप्त हुए।

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जितेंद्र, डेविड साहू, आशुतोष आनंद सोनी, अनीश बाघमारे, जितेंद्र साहू एवं लालेश्वर चक्रधर निर्वाचित घोषित किए गए। इस चुनाव में कुल 275 मतदाता थे, जिनमें से 253 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही।  
                                                                                   चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनसे संघ के हित में सक्रिय व सकारात्मक भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!