प्रदेश रूचि

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: कड़ी सुरक्षा में मतदान संपन्न, मतगणना मंगलवार सुबह 11 बजे

बालोद।जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए सोमवार को न्यायालय परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। संघ के कुल 275 मतदाताओं में से 260 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
चुनाव प्रक्रिया को लेकर सुबह से ही न्यायालय परिसर में गहमा-गहमी बनी रही। मतदान समाप्ति के बाद मतपेटियों को सुरक्षित रखा गया है। मतगणना मंगलवार सुबह 11 बजे से की जाएगी, जिसके तुरंत बाद परिणामों की घोषणा की जाएगी।
इस चुनाव में कुल 7 पदों के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। अध्यक्ष और सचिव पदों पर मुकाबला सबसे कड़ा माना जा रहा है।
उम्मीदवारों का विवरण इस प्रकार है—

अध्यक्ष पद: सुनील सोनी, छन्नू साहू, अनीता साहू
सचिव पद: अनिल योगी, भगवती प्रसाद साहू
उपाध्यक्ष पद: भेष कुमार साहू, पुनीत देशमुख
कोषाध्यक्ष पद: कैलाश सिन्हा, विजय बारले
कीड़ा सचिव: खगेश्वर नंद, गंगाधर सोनवर्षा
कार्यकारिणी सदस्य: 7 प्रत्याशी मैदान में, जिनमें से 5 का चयन किया जाएगा
महिला कार्यकारिणी: नर्मदा निषाद और रश्मि कोरी के बीच सीधा मुकाबला है।

 

इस पूरे चुनावी प्रक्रिया में  प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे मतदान प्रक्रिया पूरी तरह सुचारु रही। अब सभी की निगाहें मंगलवार सुबह होने वाली मतगणना और नतीजों पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!