Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

राष्ट्रीय जंबूरी के लिए दुधली तैयार: आयुक्त की पत्रकारवार्ता के बाद संभागायुक्त कलेक्टर ने किया स्थल निरीक्षण

राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी को लेकर संशय खत्म, 9 जनवरी से दुधली में होगा भव्य शुभारंभ
बालोद जिले के ग्राम दुधली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी को लेकर चल रहा संशय अब पूरी तरह समाप्त हो गया है। आयोजन स्थल पर बनाए गए सेक्रेट्रिएट में आयोजित पत्रकार वार्ता में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के राज्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा ने स्पष्ट किया कि जंबूरी का शुभारंभ 9 जनवरी को राज्यपाल द्वारा किया जाएगा।
जंबूरी कैंप स्थल पर आयोजन से पहले अभ्यास करते स्काउट गाइड्स के बच्चे

राज्य आयुक्त ने बताया कि इस राष्ट्रीय आयोजन में छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों से करीब 14 हजार रोवर–रेंजर शामिल होंगे, वहीं कुछ विदेशी प्रतिभागी भी कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। 13 जनवरी तक चलने वाली इस जंबूरी में विधानसभा अध्यक्ष, कई कैबिनेट मंत्री और समापन समारोह में मुख्यमंत्री की उपस्थिति प्रस्तावित है।


उन्होंने बताया कि जंबूरी के दौरान 26 से अधिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी और आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वर्तमान में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की राज्य परिषद के अध्यक्ष शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव हैं और यह पूरा आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग के माध्यम से किया जा रहा है।


इधर, राष्ट्रीय आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने दुर्ग संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर और दुर्ग रेंज आईजी राम गोपाल गर्ग ने जंबूरी स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रवेश द्वार, मुख्य मंच, युवा संसद स्थल, वॉटर स्पोर्ट्स ज़ोन सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और आयोजन की गरिमा के अनुरूप सभी तैयारियां समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


इस मौके पर कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, एसपी योगेश पटेल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों के निरीक्षण के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि ग्राम दुधली राष्ट्रीय स्तर के इस भव्य आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!