प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बालोद में शिक्षक पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप, शादी का झांसा देकर वर्षों तक शोषण का मामला दर्ज

बालोद |बालोद जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर दुष्कर्म का गंभीर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बालोद थाना क्षेत्र की निवासी 50 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि औराभाठा स्थित प्राथमिक शाला में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ 43 वर्षीय रज्जू महिलांग ने शादी का झांसा देकर करीब आठ वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर बालोद थाना में एफआईआर दर्ज की गई। मामले की प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 एवं 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि महिला ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से आरोप लगाया है कि आरोपी ने विवाह का प्रलोभन देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!