बालोद। जिला मुख्यालय से लगभग 5 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत ओरमा में नववर्ष की शुरुआत एक संवेदनशील और प्रेरणादायी पहल के साथ हुई। ग्राम पंचायत ओरमा की सरपंच मंजूलता परस साहू ने अपने मानदेय की राशि से जरूरतमंद महिला के इलाज में सहयोग कर जनसेवा की अनूठी मिसाल पेश की।
सरपंच मंजूलता परस साहू ने पंचायत चुनाव के दौरान मतदाताओं से यह वादा किया था कि वे जरूरतमंदों की मदद अपने मानदेय से करेंगी। उसी वचनबद्धता को निभाते हुए उन्होंने अपने गृह ग्राम मेंड़की में “सरपंच जनकल्याण योजना” के तहत लक्ष्मी बाई यादव को इलाज के लिए अपने मानदेय से 4,000 रुपये नगद भेंट किए।
इस अवसर पर गांव के वरिष्ठ नागरिक एवं साहू समाज के अध्यक्ष मनोहर लाल साहू ने भी अपने स्तर पर सहयोग प्रदान किया। सरपंच स्वयं लक्ष्मी बाई यादव के घर पहुंचीं और मानदेय की राशि सौंपते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस मानवीय पहल में भाजपा नेता गुणवंत लाल श्रीवास्तव, गांव के वरिष्ठ नागरिक होरीलाल गजपाल, पूर्व पंच भूवन लाल भारद्वाज, नारायण साहू सहित अन्य ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे।
सरपंच मंजूलता परस साहू ने इस मौके पर कहा कि “चुनाव के समय किए गए सभी वादों को समय पर पूरा किया जाएगा। जरूरतमंदों की मदद करना मेरा नैतिक दायित्व है।”
नए साल की शुरुआत में यह पहल न सिर्फ जनप्रतिनिधियों के लिए उदाहरण है, बल्कि समाज में आपसी सहयोग और संवेदनशीलता का मजबूत संदेश भी देती




















