प्रदेश रूचि

New Year, Clean City: मानव सेवा दल ने बालोद में दिया स्वच्छता का संदेश… ईधर नपाध्यक्ष बोले…

बालोद। नववर्ष 2026 की शुरुआत मानव सेवा और स्वच्छता के संकल्प के साथ करते हुए मानव सेवा दल, जिला बालोद ने गुरुवार सुबह 7 बजे जिला मुख्यालय के कचहरी चौक से व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में महात्मा भुवनेश्वरी बाई के मार्गदर्शन और महात्मा निहालानंद जी के सानिध्य में महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री Atal Bihari Vajpayee की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया गया और नगरवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया गया।


इस अवसर पर नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने कहा कि “स्वच्छ शहर ही स्वस्थ समाज की नींव है। नगर पालिका नागरिकों के सहयोग से शहर को साफ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मानव सेवा दल का यह प्रयास प्रेरणादायी है।” उन्होंने नागरिकों से सार्वजनिक स्थलों और सड़कों को स्वच्छ रखने में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।


कार्यक्रम में टोमन साहू (अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ एवं उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद), कमल पनपनिया (जिला मीडिया प्रभारी, भाजपा), लच्छु देशमुख (प्रांत प्रशिक्षक, मानव सेवा दल), जी.डी. कोठवारे, शिवकुमार चौरके, लोकचंद पटेल, श्यामलाल निषाद, नेतराम पटेल, खूब लाल भट्ट, अश्वनी सिन्हा, हरिवंश देशमुख, रीपा पटेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्वयंसेवक उपस्थित रहे।


मानव सेवा दल ने शहर की सड़कों व सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर यह संदेश दिया कि “स्वच्छता ही सेवा है और गंदगी जानलेवा है।” संगठन ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से हर नए साल पर ऐसे जागरूकता अभियानों के माध्यम से समाज को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करता आ रहा है।


अभियान के समापन पर नागरिकों ने संकल्प लिया कि वे दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाएंगे, कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालेंगे और अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने में सहयोग करेंगे—ताकि बालोद एक स्वच्छ, स्वस्थ और अनुकरणीय शहर बन सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!