Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

विद्युत दुर्घटना में मृत पशुओं के मालिकों को मिला मुआवजा, कलेक्टर ने सौंपे चेक

बालोद।कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने सोमवार को संयुक्त जिला कार्यालय स्थित अपने कक्ष में विद्युत दुर्घटना में मृत पशुओं के मालिकों को मुआवजा राशि के चेक वितरित किए।
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर वितरण कंपनी लिमिटेड, बालोद के कार्यपालन अभियंता ने जानकारी दी कि 18 मई 2025 को बालोद विकासखंड के ग्राम लाटाबोड में विचरण के दौरान करंट की चपेट में आने से दो गाय और एक भैंस सहित कुल तीन पशुओं की मृत्यु हो गई थी।

इस घटना के बाद छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी और राज्य शासन के प्रावधानों के तहत प्रभावित पशु मालिकों को मुआवजा राशि प्रदान की गई। इसके अंतर्गत धरम सिंह साहू, कुमार साहू और रिनेश कुमार साहू को आर्थिक सहायता के रूप में प्रत्येक को 32 हजार 800 रुपये का चेक सौंपा गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि विद्युत दुर्घटनाओं से होने वाली क्षति पर शासन द्वारा नियमानुसार सहायता प्रदान की जाती है, ताकि प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!