
इस जनादेश परब में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी मंत्री, बिलासपुर संभाग के विधायक, निगम-मंडल अध्यक्षों के साथ-साथ हजारों की संख्या में आमजन की सहभागिता तय मानी जा रही है।

यशवंत जैन के नेतृत्व में संगठन पूरी तरह सक्रिय
आयोजन को ऐतिहासिक और जनभागीदारी से परिपूर्ण बनाने की कमान भाजपा संगठन की ओर से प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन को सौंपी गई है। वहीं सरकार की ओर से प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी और खनिज निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।
यशवंत जैन ने जांजगीर में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की विस्तृत बैठक लेकर 22 दिसंबर को होने वाले जनादेश परब की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मंच व्यवस्था, जनसंपर्क, भीड़ प्रबंधन, प्रचार-प्रसार और कार्यकर्ता दायित्व निर्धारण को लेकर स्पष्ट कार्ययोजना तैयार की गई।

बिलासपुर संभाग का पूरा संगठन मैदान में
जनादेश परब की सफलता के लिए बिलासपुर संभाग के सभी प्रमुख नेता और कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटे हुए हैं। राज्य सरकार और जांजगीर जिला प्रशासन द्वारा भी आयोजन को भव्य, सुव्यवस्थित और यादगार बनाने के लिए हर स्तर पर समन्वय के साथ तैयारी की जा रही है।
यह आयोजन न सिर्फ सुशासन के दो वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव होगा, बल्कि जनता के विश्वास और जनादेश के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का भी बड़ा संदेश देगा।




















