Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

धान खरीदी में गड़बड़ी पर कलेक्टर का एक्शन: तय वजन से ज्यादा धान मिलने पर प्रबंधक को नोटिस

बालोद | धान खरीदी में सख्ती — तय वजन से ज्यादा धान मिलने पर कार्रवाई

बालोद जिले में धान खरीदी व्यवस्था की हकीकत जानने कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा बुधवार को अचानक खरीदी केंद्रों पर पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान डौंडी विकासखंड के धान खरीदी केंद्र चिखलाकसा में गंभीर अनियमितता सामने आई।

निरीक्षण के समय कलेक्टर ने मौके पर ही चार अलग-अलग बोरों की तौल करवाई। जांच में प्रत्येक बोरे में निर्धारित मानक 40 किलो 680 ग्राम से अधिक, करीब 41 किलो धान पाया गया। तय मानक से अधिक धान खरीदी को गंभीर लापरवाही मानते हुए कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताई और समिति प्रबंधक भगवान सिंह ठाकुर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही खरीदी केंद्र के कर्मचारियों को भी फटकार लगाई गई।

कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि धान खरीदी में किसी भी तरह की गड़बड़ी, नियमों की अनदेखी या किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी शिकायतें मिलने पर कड़ी कार्रवाई तय है।

इसके बाद कलेक्टर ने डौण्डीलोहारा विकासखंड के गैंजी, कोटागांव, भर्रीटोला और घोटिया धान खरीदी केंद्रों का भी निरीक्षण किया। यहां व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लेते हुए समिति प्रबंधकों को साफ निर्देश दिए गए कि खरीदी प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और तय मानकों के अनुरूप होनी चाहिए।

कलेक्टर ने कहा कि किसानों की मेहनत की फसल के साथ किसी भी तरह की लापरवाही सीधे तौर पर प्रशासनिक जवाबदेही से जुड़ा विषय है। सभी खरीदी केंद्रों पर वजन, रिकॉर्ड और भंडारण व्यवस्था में किसी भी स्तर पर गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए।

प्रशासन का संदेश साफ
धान खरीदी में नियमों का पालन अनिवार्य है। तय वजन से अधिक या कम धान की खरीदी, मनमानी और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!