प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बालोद में अवैध धान कारोबार पर सख्ती, 108 कट्टा धान जब्त

बालोद। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए बालोद जिले में अवैध धान खरीदी-बिक्री के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर कृषि उपज मंडी प्रशासन द्वारा नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम देवरी बंगला में फुटकर व्यापारी पितांबर साहू के गोदाम की जांच की गई। जांच के दौरान गोदाम में अवैध रूप से संग्रहित लगभग 108 कट्टा धान पाया गया, जिसे जब्त कर लिया गया।

कृषि उपज मंडी बालोद के उप निरीक्षक श्यामलाल सिदार द्वारा जब्ती की समस्त कानूनी प्रक्रिया पूर्ण की गई। नियमानुसार जब्त धान को आगे की कार्रवाई हेतु व्यापारी को सुपुर्द किया गया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में जांच और कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!