प्रदेश रूचि

भाजपा का संगठनात्मक विस्तार, विभिन्न मोर्चों में जिला से प्रदेश तक नई जिम्मेदारियाँ

रायपुर।भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न मोर्चों में जिला अध्यक्षों से लेकर प्रदेश स्तर के महामंत्री, उपाध्यक्ष और मंत्रियों की घोषणा कर दी है। यह नियुक्तियाँ प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से की गई हैं।

पार्टी नेतृत्व ने सामाजिक समरसता, क्षेत्रीय संतुलन और संगठनात्मक अनुभव को ध्यान में रखते हुए यह नई जिम्मेदारियाँ तय की हैं। माना जा रहा है कि यह संगठनात्मक विस्तार आगामी चुनावी तैयारियों की दृष्टि से बेहद अहम है।

अनुसूचित जाति मोर्चा : जिला अध्यक्षों की घोषणा

अनुसूचित जाति मोर्चा के अंतर्गत प्रदेश भर में जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। प्रमुख नाम इस प्रकार हैं—

रायपुर शहर – सावित्री जगत
रायपुर ग्रामीण – डॉ. बी.आर. गौतम
बलौदाबाजार – चरण रतन सहारिया
गरियाबंद – उत्तम राजवंशी
महासमुंद – प्रमोद सागर
धमतरी – धनदेश बंजारे
दुर्ग – खेमलाल देशलहरे
बेमेतरा – खेलू राम टंडन
बालोद – टी.आर. धहरे
राजनांदगांव – विजय राय
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी – प्रवीन मंडावी
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई – संजय मनहरे
कवर्धा – महेंद्र घृतलहरे
कांकेर – झाड़ू राम बेसरा
नारायणपुर – कमल कोर्राम
दंतेवाड़ा – उषा किरण पात्रे
सुकमा – एन.एन. आनंद कुमार
बिलासपुर शहर – तुलसी बघेल
बिलासपुर ग्रामीण – घनश्याम रात्रे
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही – अनिल अग्रवाल
मुंगेली – डॉ. शिवकुमार बंजारा
सक्ती – प्रदेशी खुंटे
जांजगीर-चांपा – राजेश्वर पाटले
कोरबा – राजेश लहरे
सारंगढ़-बिलाईगढ़ – देवेंद्र रात्रे
रायगढ़ – डॉ. वाई.के. सिंह
जशपुर – देवधन नायक
सरगुजा – महेंद्र रवि पुजारी
सूरजपुर – सुरेश पाटले
बलरामपुर – दीपक सोनवानी
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर – दीपक चौहट्टा
कोरिया – दिलराज रवि

प्रदेश स्तर : महामंत्री, उपाध्यक्ष व मंत्री

प्रदेश संगठन संचालन के लिए प्रमुख पदाधिकारियों की जिम्मेदारियाँ इस प्रकार तय की गई हैं—

प्रदेश महामंत्री
हरिनाथ खुंटे, चंद्रप्रकाश सूर्या, उमेश जिभेकर

प्रदेश उपाध्यक्ष
दुर्गा महेश्वर, दिलीप सारथी, आत्माराम बंजारे, मानिक सोनवानी, सुनीता पाटले, संतोष मार्कण्डे

प्रदेश मंत्री (प्रमुख जिम्मेदारियाँ)
अरविंद पहरे, चंद्रकुमार पाटिल, सरजू अजय, अनिल सोनवानी
चंद्रशेखर सोनवानी (प्रवक्ता)
हितेश रात्रे (मीडिया प्रभारी), सतीश रात्रे (सह मीडिया प्रभारी)

अल्पसंख्यक मोर्चा : प्रदेश से जिला तक नई टीम

अल्पसंख्यक मोर्चा में भी प्रदेश कार्यकारिणी और जिला इकाइयों का गठन किया गया है।

प्रदेश महामंत्री
जावेद रब्बानी, सज्जन जोसेफ

प्रदेश मंत्री
अंकुर जैन, रविंद्र भाटिया, शेख निजाम, रणजीत सिंह हुड्डा, तौसीफ खान,
अकबर तिगाला (बालोद)

जिला अध्यक्ष (प्रमुख)
बालोद – समीर खान

बालोद जिले को मिला अहम प्रतिनिधित्व

इस संगठनात्मक विस्तार में बालोद जिले को विशेष महत्व दिया गया है।
अनुसूचित जाति मोर्चा में टी.आर. धहरे को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं अल्पसंख्यक मोर्चा में समीर खान को जिला अध्यक्ष और अकबर तिगाला को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, बालोद में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान तेज करने और सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में इन पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

संगठन को नई धार देने की तैयारी

भाजपा नेतृत्व का मानना है कि नई टीम संगठन को नई ऊर्जा देगी और समाज के हर वर्ग के बीच पार्टी की पकड़ को और मजबूत करेगी। यह संगठनात्मक विस्तार आने वाले समय में पार्टी की राजनीतिक रणनीति का मजबूत आधार बनेगा।

पूरी सूची नीचे 

Ajj Morcha P.K.S. 16-12-2025 Ajj Morcha Jila Adhyaksh 16-12-2025 Alpasankhyak Morcha Jila Adhyaksh 16-12-2025 Alpasankhyak Morcha P.K.S. 16-12-2025 AJ. Morcha P.K.S. 16-12-2025 Aj Morcha Jilaadhyaksh 16-12-2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!