Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

उपलब्धियों से भरा कार्यकाल, पदोन्नति के साथ मीनाक्षी साहू को सम्मानपूर्वक विदाई

बालोद।जिला खनिज अधिकारी मीनाक्षी साहू के उप संचालक पद पर पदोन्नत होने और संचालनालय भौमिकी एवं खनिकर्म विभाग, इंद्रावती भवन नया रायपुर में नई पदस्थापना पर जिला प्रशासन द्वारा उन्हें गरिमामय विदाई दी गई। विदाई अवसर पर कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टर सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यों, प्रशासनिक दक्षता और व्यवहार की मुक्त कंठ से सराहना की।

कार्यक्रम में कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने मीनाक्षी साहू के कार्यकाल को उल्लेखनीय बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जिले में खनिज विभाग ने शत-प्रतिशत राजस्व वसूली का लक्ष्य हासिल किया, जो प्रशासनिक क्षमता और अनुशासन का प्रत्यक्ष उदाहरण है। उन्होंने मीनाक्षी साहू को कर्मठ, योग्य और अपने दायित्वों के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित अधिकारी बताते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

जिला पंचायत सीईओ सुनील चंद्रवंशी और अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने भी उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मीनाक्षी साहू ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ किया। अपर कलेक्टर कौशिक ने उन्हें बहुमुखी प्रतिभा की धनी अधिकारी बताते हुए कहा कि उनका व्यवहार और कार्यशैली प्रशासन के लिए प्रेरणादायी रही है।

विदाई समारोह में संयुक्त कलेक्टर मधुहर्ष, एसडीएम डौंडीलोहारा शिवनाथ बघेल, एसडीएम गुरूर रामकुमार सोनकर, एसडीएम गुंडरदेही प्रतिमा ठाकरे झा, डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर सहित जिले के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मीनाक्षी साहू के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!