प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

हल्बा–हल्बी समाज प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात…शक्ति दिवस और शहीद गेंद सिंह के 201वें शहादत दिवस—के लिए सौंपा आमंत्रण

रायपुर, । हल्बा–हल्बी समाज का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके रायपुर स्थित निवास कार्यालय में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को समाज के दो प्रमुख आयोजनों की जानकारी दी और उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि समाज का सामाजिक सम्मेलन एवं शक्ति दिवस इस वर्ष 27 दिसंबर को दुर्ग के पुलगांव में आयोजित होगा। इसके अलावा क्रांतिकारी अमर वीर गेंद सिंह के 201वें शहादत दिवस का आयोजन 20 जनवरी 2026 को रायपुर में प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए समाज का आभार जताते हुए हल्बा–हल्बी समाज की सांस्कृतिक विरासत और इतिहास की सराहना की। उन्होंने दोनों कार्यक्रमों की सफलता के लिए शुभकामनाएँ भी दीं।

मुलाकात के दौरान महेश गागड़ा, डॉ. देवेंद्र महला, गिरिवर ठाकुर, हृदय राम कोसमा, मिथीर राम सलेंद्र, रामलाल नायक सहित समाज के कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!