प्रदेश रूचि

डिजिटल प्रशासन में बालोद सबसे आगे: कलेक्टर दिव्या मिश्रा की नेतृत्व क्षमता और CEO चंद्रवंशी के तकनीकी प्रबंधन का बड़ा असर

बालोद बना प्रदेश का पहला जिला, जिसने एसएनए मॉड्यूल से पंचायत सचिवों का वेतन किया ऑनलाइन जारी
436 पंचायत सचिवों को 1 करोड़ 41 लाख से अधिक की राशि का तत्काल भुगतान

बालोद,छत्तीसगढ़ में बालोद जिला एक बड़ा मॉडल बनकर सामने आया है। राज्य में पहली बार किसी जिले ने सिंगल नोडल अकाउंट (SNA) मॉड्यूल के जरिए ग्राम पंचायत सचिवों का वेतन भुगतान किया है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश और जिला पंचायत के सीईओ सुनील चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में जिले के सभी 436 ग्राम पंचायत सचिवों को 1 करोड़ 41 लाख 07 हजार 359 रुपये की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी गई।

एसएनए मॉड्यूल के जरिए भुगतान होने से राशि सीधे सचिवों के बैंक खातों में तुरंत पहुंच गई, जिससे सचिवों ने समय पर वेतन मिलने पर जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।

पंचायत संचालनालय के निर्देशों के अनुसार अब विभाग की 6 योजनाएं एसएनए मॉड्यूल से संचालित होंगी, जिनमें ग्राम पंचायत सचिव मानदेय और वेतन भुगतान भी शामिल है। इसी के तहत बालोद जिले में जनपद पंचायतों की तकनीकी टीमों ने सभी सचिवों की बेसिक जानकारी पोर्टल में दर्ज की, बैंक खातों को वैलिडेट किया और नवंबर माह की उपस्थिति को जनपद एडमिन द्वारा पोर्टल में अपडेट किया गया।

क्रियान्वयन के दौरान सामने आई तकनीकी समस्याओं का त्वरित समाधान जिला और राज्य की तकनीकी टीमों ने किया, जिसके बाद बालोद प्रदेश का पहला जिला बना जिसने समय पर और पारदर्शी तरीके से सचिवों को ऑनलाइन वेतन जारी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!