प्रदेश रूचि

बालोद में दिव्य क्षण: नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी के घर पहुँचे अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लगभग एक घंटे रुके गुरुजी

बालोद। शिव महापुराण के महामंचों पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को अपनी वाणी से शिवभक्ति में डुबो देने वाले अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का बालोद में एक दुर्लभ और अत्यंत विशेष आगमन देखने को मिला।
आम तौर पर विशाल कथा-पंडालों में ही दर्शन देने वाले गुरुजी किसी के निजी निवास पर बहुत कम ही जाते हैं, लेकिन शनिवार को वे बालोद नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी के घर पहुँचे, जिसे लेकर शहर में उत्साह और भक्ति दोनों का अद्भुत माहौल बन गया।

गुरुजी के आगमन की खबर मिलते ही नगर के गणमान्य नागरिक, पार्षद और बड़ी संख्या में श्रद्धालु अध्यक्ष निवास पहुँच गए। लोगों ने पंडित मिश्रा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और इस पल को जीवन का सौभाग्य बताया।

प्रतिभा चौधरी ने कहा—“मेरे घर गुरुजी का आना जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद”

कथा पंडालों से लेकर सीहोर स्थित मंदिर तक नियमित उपस्थिति दर्ज कराने वाली श्रद्धालु प्रतिभा चौधरी ने गुरुजी के प्रति अपनी भावनाएँ व्यक्त करते हुए कहा— “आज मेरे गुरुजी मेरे घर आए… यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है। मैं आज जहां हूँ, उसमें भोलेनाथ के साथ-साथ गुरुजी के आशीर्वाद का ही प्रतिफल है। उनका आना मेरे लिए किसी वरदान से कम नहीं।”

गौरतलब है कि कई अवसरों पर कथा के दौरान स्वयं पंडित प्रदीप मिश्रा ने मंच से प्रतिभा चौधरी की शिवभक्ति की प्रशंसा की है।

लगभग एक घंटे रहे बालोद में

पंडित मिश्रा करीब एक घंटे तक अध्यक्ष निवास पर रुके। इस दौरान श्रद्धालुओं ने चरण वंदन कर उनका आशीर्वाद लिया। वातावरण में भक्ति, भाव और अनुशासन का अनोखा संगम नजर आया।

कई गणमान्य मौजूद रहे

इस दिव्य अवसर पर नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष कमलेश सोनी,पार्षद गिरिजेश गुप्ता,उमाशंकर मंत्री,महेश पाठक,संजय चौधरी, परस साहू,सहित शहर के कई जाने-माने लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!