CEO चंद्रवंशी ने बोड़ेना, बरबसपुर, जेवरतला और सिब्दी गांवों में हितग्राहियों अजय कुमार, कांति बाई, प्रेमी बाई, सुमन बाई, तेजराम, भामा बाई साहू, महेश्वरी लोहार, घनश्याम, बालेश्वर, नोहरी बाई, नेमीचंद और गीता बाई से मुलाकात की। उन्होंने सभी को आवास निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखने और रेन वाटर हार्वेस्टिंग व सोख्ता गड्ढा बनाने के लिए प्रेरित किया।

अप्रारंभ आवासों पर नाराजगी—1 सप्ताह का अल्टीमेटम
बोड़ेना और जेवरतला में स्वीकृति के बावजूद कई आवास शुरू नहीं होने पर CEO ने ग्राम पंचायत सचिव, सरपंच और रोजगार सहायक को कड़ी फटकार लगाई।
उन्होंने निर्देश दिए कि—सभी अप्रारंभ आवास 1 सप्ताह के भीतर काम शुरू करें
हितग्राहियों से लगातार संपर्क कर पूरी सहायता उपलब्ध कराई जाए
जनपद व पंचायत स्तर के अधिकारी आवास चौपाल लगाकर जागरूकता बढ़ाएं
आंगनबाड़ी भवन और स्कूल का निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान CEO ने बोड़ेना और जेवरतला में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों का जायजा लिया और कार्य को समय पर व गुणवत्ता के साथ पूरा करने को कहा। जेवरतला के शासकीय स्कूल में उन्होंने बच्चों से बातचीत की और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित भी किया।
निरीक्षण के दौरान मनरेगा टीम सहित जनपद व पंचायत के अधिकारी मौजूद रहे।




















