प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

20 लाख की लागत से बनने वाले नाई सेन समाज भवन का भूमि पूजन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

बालोद। नाई सेन समाज के लिए प्रस्तावित 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामाजिक भवन के भूमि पूजन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन बुधवार को संपन्न हुआ। यह राशि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा समाज के लिए स्वीकृत की गई है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष चमन देशमुख ने की।

अपने संबोधन में यशवंत जैन ने भवन निर्माण हेतु राशि स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने समाज को शिक्षा पर बल देने, संगठन को मजबूत बनाने और आपसी सौहार्द के साथ आगे बढ़ने की अपील की। साथ ही धर्मांतरण गतिविधियों को लेकर सचेत रहने का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष मोना सेन, सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष पुनीत सेन, जिला अध्यक्ष संतोष कौशिक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी सहित प्रदेश एवं बालोद जिले के नाई सेन समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!