प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

मरकाटोला घाटी में स्कॉर्पियो और बस की टक्कर, युवक घायल बस चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप

नोट – प्रकाशित खबर के हेडलाइन में त्रुटिवश स्कॉर्पियो की जगह बाइक हो गया था ।जिसके लिए हम खेद प्रकट करते है..।

बालोद/पुरूर। एनएच-30 पर स्थित ग्राम मरकाटोला घाटी में मंगलवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ग्राम बागतराई निवासी युवक अपनी स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG-24-K-6600 से रिश्तेदार के घर सतलौर (कांकेर) जा रहा था, तभी सामने से आ रही बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

घटना आज 25 नवंबर 2025 को सुबह करीब 4:15 बजे की है। हादसे में युवक को दाएं सिर और हाथ में चोटें आईं तथा उसकी गाड़ी के आगे और पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

कैसे हुआ हादसा?

पीड़ित युवक के अनुसार वह रात करीब 3:30 बजे घर से निकला था। मरकाटोला घाटी उतरते वक्त सामने से आ रही कांकेर बस (क्रमांक CG-19-F-5040) का चालक तेज रफ्तार से लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी गाड़ी से टकरा गया।

पीड़ित ने घटना की जानकारी तुरंत अपने साथी तिलकराम साहू को फोन कर दी, जो मौके पर पहुंच गया। दोनों ने मिलकर बस चालक का नाम-पता पूछा तो उसने अपना नाम गुरुदेव सिंह पिता जोगेन्द्र सिंह, उम्र 52 वर्ष, निवासी गुरदासपुर हटाला, पंजाब हाल बैलाडीला नगरपालिका कॉलोनी, जिला दंतेवाड़ा बताया।

थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

घटना के बाद दोनों थाना पुरूर पहुंचे, जहां पीड़ित ने दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। FIR में उसने बताया कि बस चालक ने तेज गति एवं खतरनाक ढंग से वाहन चलाते हुए दुर्घटना को अंजाम दिया।पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!