अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने वार्डवासियों से अपील की कि चुनाव आयोग द्वारा संचालित इस विशेष अभियान में सक्रिय सहयोग दें, ताकि मतदाता सूची को शत-प्रतिशत त्रुटिरहित बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल होना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूल आवश्यकता है।

अभियान के दौरान उन्होंने संबंधित वार्डो के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया और मौजूद BLOs को निर्देशित किया कि वे SIR फॉर्म समय पर भरें, लोगों की समस्याओं का निराकरण करें और पूरी प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाएं।
इस जनसंपर्क अभियान में SIR के प्रदेश प्रभारी अजय चंद्राकर का मार्गदर्शन रहा। कार्यक्रम में राकेश यादव, पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा; नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी; नरेंद्र सोनवानी, महामंत्री भाजपा शहर मंडल, पार्षद गिरजेश गुप्ता, प्रीतम यादव, गोकुल ठाकुर, श्यामा यादव, गोमती रात्रे, आशा पटेल, सुनीता मनहर, कांति साहू, पुष्पा साहू, प्रीतिबाला साहू, वैभव राखेचा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी की यह सक्रिय पहल नगर में मतदाता सूची के शुद्धिकरण को गति देने के साथ-साथ नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी प्रयास माना जा रहा है।




















