प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

धान कोचिया के घर पर कलेक्टर की दबिश, 75 कट्टा अवैध स्टॉक जब्त

 

बालोद।कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने आज डौंडी विकासखंड के ग्राम गुजरा में फुटकर धान व्यापारी पन्नूलाल कोरेटिया के घर में दबिश देकर खाद्य विभाग और कृषि उपज मंडी की टीम द्वारा जब्त किए गए अवैध धान का अवलोकन किया।

कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि जब्त धान की हर बोरी में अनिवार्य रूप से जप्ती की सील लगाई जाए, ताकि आगे किसी भी प्रकार की हेराफेरी की गुंजाइश न रहे।

जांच में सामने आया कि पन्नूलाल के पास मंडी द्वारा अनुमत 10 क्विंटल से कई गुना अधिक धान रखा हुआ था। कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके से 75 कट्टा अतिरिक्त धान जब्त किया। सीलिंग की पूरी प्रक्रिया पूरी कर यह धान व्यापारी की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।

कलेक्टर मिश्रा पिछले कुछ दिनों से धान खरीदी व्यवस्था और अवैध भंडारण पर लगातार फील्ड विजिट कर रही हैं। धान कोचियों पर की जा रही यह कार्रवाई उसी अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत अनधिकृत भंडारण और खरीद-बिक्री पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।

मौके पर जिला पंचायत सीईओ सुनील चंद्रवंशी, संयुक्त कलेक्टर मधुहर्ष, एसडीएम सुरेश साहू, जिला पंजीयक सहकारी संस्थाएं आरके राठिया, खाद्य एवं विपणन विभाग के अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!