प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

कलेक्टर पहुँची स्कूलों में: बच्चों से संवाद, भोजन चखा, शिक्षा व्यवस्था पर सख्त फोकस

बालोद। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने आज डौंडी विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुजरा और प्राथमिक शाला गुदुम का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने गुजरा स्कूल के कक्षाओं में पहुँचकर छात्रों से पढ़ाई, शिक्षक उपलब्धता और शिक्षण पद्धति के बारे में सीधे बातचीत की।

गुदुम प्राइमरी स्कूल में कलेक्टर ने बच्चों को दिए जा रहे मध्यान्ह भोजन का स्वाद चखा और उसकी गुणवत्ता की सराहना की। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी और संयुक्त कलेक्टर मधुहर्ष ने भी भोजन की गुणवत्ता को उचित बताया।

निरीक्षण के दौरान कक्षा तीसरी के छात्र अजय कुमार की आँखों में समस्या की जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने प्रधानपाठक को तत्काल जांच कराकर समुचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

गुजरा के 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों से बातचीत करते हुए कलेक्टर ने पिछले परीक्षा परिणाम, वर्तमान तैयारी और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने गणित के छात्र ओमेश्वर से मेंटरिंग व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। छात्रों द्वारा मेंटर के रूप में बताई गई शिक्षिका परमेश्वरी यादव को तलब कर विद्यार्थियों की पढ़ाई और अभिभावकों से संवाद पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

कलेक्टर ने छात्रों को जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जेईई और नीट की कोचिंग योजना के बारे में भी अवगत कराया और मेहनत कर इन परीक्षाओं में सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए मजबूत तैयारी करने की समझाइश दी गई। निरीक्षण के दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

गुदुम प्राइमरी स्कूल में कलेक्टर ने नन्हें बच्चों से उनके भविष्य के लक्ष्यों के बारे में पूछा। बच्चों द्वारा कलेक्टर, शिक्षक और अन्य भूमिकाओं में आगे बढ़ने की भावनाएँ व्यक्त करने पर उन्होंने उन्हें शुभकामनाएँ दीं। निरीक्षण के दौरान बच्चों के साथ खुशनुमा पल कैमरे में भी कैद किए गए।

कलेक्टर के आत्मीय और सरल व्यवहार से बच्चे विशेष रूप से उत्साहित और प्रसन्न दिखे। स्कूल स्टाफ से बच्चों की कुल संख्या, उपस्थिति और शिक्षण की स्थिति पर भी विस्तार से जानकारी ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!