Skip to main content

प्रदेश रूचि

डौंडीलोहारा में कुसुम शर्मा का दम—उपमुख्यमंत्री ने कहा, “जो कहेंगी, तत्काल मंजूर करूंगा”

बालोद/डौंडीलोहारा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव रविवार को बालोद जिले के प्रवास पर रहे। नगर पंचायत डौंडीलोहारा में अमृत मिशन 2.0 का भूमि पूजन और अटल चौक का लोकार्पण कर उन्होंने क्षेत्र को करोड़ों की सौगात दी। कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री सीधे भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा के निवास पहुंचे, जहां उन्होंने लगभग डेढ़ घंटे समय बिताया। इस दौरान पूरी मंडल टीम के साथ सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई।

निवास पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री का भाजपा के कई बड़े नेताओं ने स्वागत किया। प्रदेश भाजपा महामंत्री यशवंत जैन सहित जिला और मंडल स्तर के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। यहां उपमुख्यमंत्री साव ने विभिन्न गांवों से आए भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों और पंचायत प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनीं तथा संबंधित मांगों के आवेदन भी लिए। गांवों की छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर उन्होंने तत्काल आश्वासन दिया।

**मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा के नेतृत्व की सराहना,महिलाओं की भारी उपस्थिति देख बोले उपमुख्यमंत्री— “यह इनकी सक्रियता का परिणाम”**

इस विशेष मुलाकात में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा के नेतृत्व और संगठनात्मक कार्यों की सराहना की। निवास में उपस्थित महिलाओं की बड़ी संख्या को देखकर उन्होंने कहा कि यह कुसुम शर्मा की लोकप्रियता और सक्रियता का प्रतीक है।

उन्होंने मंच से साफ कहा कि— “अगर मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा और नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम किसी विकास कार्य के लिए कहेंगे तो उनकी अनुशंसा पर तत्काल स्वीकृति दी जाएगी।”

कुसुम शर्मा ने इसके लिए उपमुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

3 करोड़ 30 लाख की स्वीकृति, श्मशान घाट के लिए 30 लाख

उपमुख्यमंत्री साव ने डौंडीलोहारा नगर पंचायत के लिए 3 करोड़ 30 लाख रुपए के विकास कार्यों की स्वीकृति दी। इनमें 30 लाख रुपए श्मशान घाट निर्माण के लिए और शेष 3 करोड़ रुपए अन्य विकास कार्यों के लिए स्वीकृत किए गए।

महामंत्री यशवंत जैन ने रखी मुद्दों की बात —मंत्रालय से मिली तुरंत ‘दुगुनी स्वीकृति’

इस मुलाकात में प्रदेश भाजपा महामंत्री यशवंत जैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने डौंडीलोहारा क्षेत्र की समस्याओं और विभिन्न जनप्रतिनिधियों से मिले मांगपत्रों को उपमुख्यमंत्री के समक्ष एक-एक कर रखा।

मांगें सुनते ही उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कई मामलों में तत्काल दुगुनी स्वीकृति प्रदान कर दी और कहा कि—
आगे जिन कार्यों की भी जरूरत हो, हमें अवगत कराएं। विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।”

कार्यकर्ताओं ने इस त्वरित निर्णय पर यशवंत जैन के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके नेतृत्व और पहल से क्षेत्र की अनेक लंबित समस्याओं का समाधान चुटकी में हो गया।

विभिन्न गांवों से आए कार्यकर्ताओं ने दिए आवेदन

सड़कों और अन्य विकास मांगों पर मिली त्वरित मंजूरी

मुलाकात में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने गांवों में सड़क, पेयजल, सामुदायिक सुविधाओं और अन्य विकास कार्यों से जुड़े आवेदन सौंपे। उपमुख्यमंत्री ने अनेक मांगों को तत्काल स्वीकार किया और संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री के आगमन के दौरान निम्न प्रमुख जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी उपस्थित रहे—जिला आयुक्त स्काउट गाइड राकेश यादव, राजा दीवान, समाजसेवी एवं जिला महामंत्री सौरभ लूनिया, होरी लाल रावटे, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद सिंह टेकाम, मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा, कांति सोनबरसा, विवेक वैष्णव, मंडल उपाध्यक्ष लता गुप्ता, मंडल महामंत्री सोमेन्द्र देशमुख, दुष्यंत गिरी, गैंद मल भंसाली, जसराज शर्मा, जयलाल मालेकर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय, पार्षद ममता यादव, ममता शर्मा, मनीष झा, अरुण उपाध्याय, दिलीप बाफना, संदीप भंसाली, सुभद्रा ताडेकर, रेवती कोलहारी, सूर्यकला ठाकूर, उतरा धरेन्द, शिव कुमार धरमगुडे, महेन्द्र जायसवाल, मंडल कोषाध्यक्ष मोहन निषाद, डोमेन्द, ज्ञानू राजपूत, धर्मेन्द्र निषाद, महावीर तातेड़, लीलेन्द सिन्हा, जीवराखन कौमार्य, प्रभा नायक, पूनम जैन, प्यारे लाल निषाद, धिरेन्द्र टांक, हिरेन्द्र गायकवाड, उत्तम मालेकर, तुकाराम साहू, निरंजन पटौदी, पन्नो साहू, प्रीतम साहू, बलदाऊ सेन, मनोज भंडारी, जयेश जैन, डोमेन्द देशमुख, दीपक थानवी, रंजत भंसाली, आरती सचेती, भगवात साहू, सुरेश साहू, हिम्मत देशमुख, भूषण साहू, अनिल पटेल, रतन भुषाले, भुवन यादव, सुरेश देशमुख, सुरेश केशरवानी, हेमलाल देशलहारा, टुमन साहू, अजय बाफना, राहुल साखला, तीरथ यादव, थानेश्वर यादव, राजू सिन्हा, नारायण सिन्हा, मनीष राजपूत, मुकेश राजपूत, शिवनारायण सिन्हा, गौकरण सिन्हा, मदन ठाकुर, माया ठाकुर, निखिल लोकेश दुबे, रेमन अटल, दानी राम साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!