प्रदेश रूचि

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बालोद जिले को दी 83 करोड़ की सौगात,अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में बड़ी घोषणाएँ

बालोद। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शनिवार को बालोद एवं डोडीलोहारा में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान जिले को 83 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात प्रदान की। अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा अनावरण समारोह में प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन सहित जनप्रतिनिधियों, अध्यक्षों, पार्षदों और नागरिकों की मांगों पर उन्होंने यह महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं।

उपमुख्यमंत्री की घोषणाओं में बालोद नगर के विकास के लिए 4 करोड़ रुपये, तान्दुला नदी पुल से एसपी निवास तक डिवाइडर एवं लाइटिंग कार्य के लिए 1.75 करोड़ रुपये की राशि शामिल है। इसके अलावा जगन्नाथपुर से परसोदा पापरा मार्ग पर लगभग 6 किलोमीटर डामरीकरण कार्य के लिए 7 करोड़ रुपये तथा बालोद से लोहारा मार्ग के 19 किलोमीटर उन्नयन के लिए 13 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए।

लोहारा नगर पंचायत और दल्ली राजहरा नगर पालिका को 3-3 करोड़ रुपये, वहीं डोडी और चिकलाकसा के लिए 2-2 करोड़ रुपये की राशि की घोषणा की गई। मुक्तिधामों के विकास के लिए भी उपमुख्यमंत्री ने उदारता दिखाते हुए राजहरा मुक्तिधाम के लिए 50 लाख, डोडी के लिए 20 लाख और लोहारा मुक्तिधाम के लिए 30 लाख रुपये स्वीकृत किए।

प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने उपमुख्यमंत्री की घोषणाओं को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह राशि बालोद जिले के शहरी और ग्रामीण विकास को नई दिशा देगी। उन्होंने कहा, “बालोद जिले के विकास के लिए यह बड़ा अवसर है। उपमुख्यमंत्री जी ने जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की मांगों को गंभीरता से समझकर जो निर्णय लिए हैं, उससे जिले में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को गति मिलेगी। हम उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।”

घोषणाओं के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, वरिष्ठ नेता राकेश यादव, जिला महामंत्री राकेश यादव, छोटू सौरभ लूनिया, शाहिद खान, प्रतिभा चौधरी, कमलेश सोनी, तोरण साहू, पिंटू दुबे, निवेंद्र सिंह टेकाम, कुंती देवांगन, अरुण साहू, धर्मेंद्र साहू, अमित चोपड़ा, कुसुम शर्मा, मनीष झा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!