प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

दिल्ली ब्लास्ट साइट पर मिली छत्तीसगढ़ नंबर की कार — बालोद के सिर्री गांव से जुड़ा नंबर…दुर्ग के जयंत ने दी घटना की जानकारी

बालोद/दिल्ली के चांदनी चौक में हुए बम ब्लास्ट की जांच के दौरान छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से जुड़ा एक चौंकाने वाला संबंध सामने आया है। ब्लास्ट में क्षति पहुंची मारुति कंपनी की फ्रोनिक्स कार का नंबर CG 04 PY 6021 निकला है, जो बालोद जिले के गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम सिर्री निवासी प्रशांत बघेल के छोटे भाई हिमांशु बघेल के नाम पर दर्ज है।

 

नोएडा में चलाते हैं कार रेंट कंपनी

हिमांशु बघेल पिछले पांच वर्षों से दिल्ली-नोएडा क्षेत्र में सेल्फ ड्राइव कार रेंटल कंपनी संचालित कर रहे हैं। उनके पास कई वाहन हैं, जिन्हें वे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से रेंट पर देते हैं। घटना के दिन उक्त कार उत्तराखंड के एक परिवार को रेंट पर दी गई थी, जो दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में शादी की खरीददारी के लिए पहुंचा हुआ था।

ब्लास्ट के वक्त कार में थे चार लोग

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ब्लास्ट के वक्त कार में चार लोग मौजूद थे। हादसे में एक व्यक्ति को हल्की चोटें आईं, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं। धमाके के दौरान कार की खिड़की और शीशे टूट गए, पर गंभीर नुकसान नहीं हुआ।

परिजनों को मिली राहत की खबर

घटना की जानकारी मिलने के बाद सिर्री गांव में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। परिजनों को प्रारंभिक जानकारी केवल वाहन नंबर के आधार पर मिली, जिससे चिंता बढ़ गई थी। बाद में हिमांशु के सहयोगी जयंत झमानी सिर्री गांव पहुंचे और परिवार को जानकारी दी कि सभी सवार सुरक्षित हैं।

जयंत ने बताया — “कार उस वक्त चांदनी चौक में पार्क थी, जब विस्फोट हुआ। धमाके की वजह से सिर्फ कांच टूटे हैं, लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं आई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।”

 

जांच जारी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

दिल्ली पुलिस और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीमें इस धमाके की जांच में जुटी हैं। घटनास्थल से बरामद विस्फोटक सामग्री को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि ब्लास्ट का लक्ष्य किसी विशिष्ट व्यक्ति या स्थान को निशाना बनाना नहीं था।

स्थानीय प्रशासन भी अलर्ट

बालोद प्रशासन को भी इस पूरे मामले की जानकारी मिल चुकी है। स्थानीय पुलिस ने संबंधित परिवार से संपर्क कर आवश्यक तथ्यों की पुष्टि की है। सिर्री गांव में माहौल सामान्य है, परिजन भी लगातार दिल्ली में रहने वाले हिमांशु से संपर्क बनाए हुए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। कार के पास से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सैंपल एकत्र किए हैं, जिनकी रिपोर्ट जल्द सामने आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!