प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की प्रगति का असली आधार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

बालोद।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज और राष्ट्र की प्रगति का असली आधार है। इसलिए हर व्यक्ति को यह संकल्प लेना चाहिए कि आने वाली पीढ़ी को उच्च शिक्षित और ज्ञानवान बनाएंगे।

साय रविवार को बालोद जिले के डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम संबलपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रदेश कोसरिया मरार समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन और शाकंभरी महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मरार समाज को धरती माता की सेवा में जुटा मेहनतकश समाज बताते हुए उनके कार्यों की भूरी-भूरी सराहना की।

समाज के लिए दो बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने कोसरिया मरार समाज के प्रदेश स्तरीय कार्यालय भवन के लिए जमीन उपलब्ध कराने और राज्य शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष पद पर जल्द नियुक्ति करने का आश्वासन दिया। उन्होंने समाज की अन्य मांगों पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की बात कही।

साय ने कार्यक्रम स्थल पहुंचने के बाद शाकंभरी माता, भगवान श्रीराम, सीता माता और समाज सुधारक ज्योतिबा फुले व सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण किया।

सामूहिक विवाह की सराहना

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह की पहल को “फिजूलखर्ची रोकने और कमजोर तबके को संबल देने वाला श्रेष्ठ कार्य” बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज की एकता और आपसी मेलजोल को मजबूत बनाते हैं।

साय ने युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशा समाज और व्यक्ति दोनों की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा है।

किसानों के लिए सरकार की योजनाओं का उल्लेख

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के हित में प्रति क्विंटल 3100 रुपये में धान खरीदी कर रही है। साथ ही सिंचाई क्षेत्र बढ़ाने के लिए जलाशयों के मरम्मत कार्यों पर 2800 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। राज्य में दलहन, तिलहन उत्पादन बढ़ाने और पशुपालन को प्रोत्साहन देने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।

समाज की प्रगति ही राज्य की प्रगति

साय ने कहा कि मरार समाज खेती-किसानी और सब्जी उत्पादन के माध्यम से न केवल आत्मनिर्भर है, बल्कि राज्य और देश की प्रगति में भी अहम योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति ही राज्य की प्रगति है, और इस तरह के आयोजन समाज को नई दिशा देने का काम करते हैं।

पुस्तक विमोचन और आशीर्वाद

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कोसरिया मरार समाज द्वारा प्रकाशित युवक-युवती परिचय माला पुस्तिका का विमोचन किया और सामूहिक विवाह में परिणय सूत्र में बंधे नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में बड़ी उपस्थिति

कार्यक्रम में विधायक संगीता सिन्हा, राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, उपाध्यक्ष तोमन साहू, पूर्व सदस्य यशवंत जैन, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवलाल ठाकुर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष सुनील पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष तेजराम पटेल समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख और नागरिक मौजूद रहे।
प्रशासनिक स्तर पर आईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर अजय किशोर लकरा और एएसपी मोनिका ठाकुर सहित अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हुए।

कार्यक्रम का स्वागत भाषण समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पटेल ने दिया, जबकि आभार प्रदर्शन प्रांतीय संयोजक राजेंद्र पटेल ने किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!