Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

साइबर सेल और डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस की बड़ी सफलता..घर और दुकान में चोरी का मामला सुलझा — आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

बालोद। बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम मालीधोरी में घर और दुकान में हुई चोरी के मामले का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। आरोपी के कब्जे से चार नग सोने की फुल्ली, एक जोड़ी सोने की बाली और दो नग बच्चों के सोने के लॉकेट बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक देवांश सिंह राठौर तथा डीएसपी राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में साइबर सेल की सहायता से एक विशेष टीम गठित की गई थी।

चोरी की घटना की सूचना पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 331(4), 305(A) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। टीम ने घटना स्थल मालीधोरी पहुंचकर डॉग स्क्वॉड और साइबर सेल की मदद से आसपास के गांवों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने देवकुमार देशमुख (25 वर्ष) निवासी मालीधोरी को पकड़ा, जिसने पूछताछ में चोरी की वारदात को कबूल किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गए जेवर जप्त किए हैं। आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

अज्ञात चोरी के मामले को सुलझाने में विशेष भूमिका थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी स.उ.नि. धरम भुआर्य, प्रधान आरक्षक दुर्योधन यादव, विवेक शाही,
आरक्षक नागेश साहू, पुरण देवांगन, भोप साहू, विपिन गुप्ता, राहुल मनहरे और आकाश दुबे की रही ।

पुलिस अधीक्षक ने टीम के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि तकनीकी साक्ष्यों और टीमवर्क से हर जटिल मामले को सुलझाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!